उदयपुर : भारतीय घरों को हर साल दो कठोर मौसमों का सामना करना पड़ता है - भारी मानसून और चिलचिलाती गर्मी। फिर भी, कई मकान मालिक अपनी छतों की सुरक्षा के लिए ऐसे वॉटरप्रूफिंग समाधानों पर निर्भर रहते हैं जो टिकाऊ भी नहीं होते और उन पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ अपने नए कैंपेन से एक महत्वपूर्ण बात पर ज़ोर देता है: सभी वॉटरप्रूफिंग एक जैसी नहीं होती। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ पिछले 13 वर्षों से लोगों को पानी के रिसाव और खराब मौसम से अपने घरों की सुरक्षा करने में मदद कर रहा है। यह सॉल्यूशन एक मोटी वॉटरप्रूफिंग परत बनाता है जो दीवारों में पानी को प्रवेश करने से रोकता है और भारत की कठोर मौसम से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है। ब्रांड की नई फिल्म में रणबीर कपूर और सौरभ शुक्ला एक मज़ेदार कहानी प्रस्तुत करती नज़र आते है जो हास्य, चुटीले और तीक्ष्ण संवादों से भरपूर है। यह फ़िल्म लोगों की अपने घरों को लेकर रोजमर्रा की चिंताओं पर आधारित है। यह फिल्म मानसून के दौरान छत से पानी के लीकेज से लेकर खुली छतों से निकलने वाली गर्मी जैसी आम समस्याओं को दर्शाती है। इन तमाम समस्याओं को बेहद रोचक और मनोरंजक बातचीत के ज़रिए दर्शाया गया है।
एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा कि भारतीय घरों को भारी मानसून से लेकर भीषण गर्मी तक, मौसम की चरम स्थितियों का सामना करना पड़ता है और छतें अक्सर घर का सबसे अधिक खुला हिस्सा होती हैं। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ सबसे भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाली वॉटरप्रूफिंग प्रदान करता है जो न केवल लीकेज को रोकता है बल्कि गर्मी को कम करने में भी मदद करता है। इसकी उन्नत एडवांस्ड हीटरिफ्लेक्टिव कोटिंग सतह के तापमान को 10 डिग्री सेंटीग्रेट तक कम कर देती है और यह देता है 10 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी भी, जिससे घर साल भर सुरक्षित और आरामदायक बने रहते हैं। यह कैंपेन इन खास फायदों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है। भारत में कहानी कहने की एक लोकप्रिय विधा "कव्वाली" का उपयोग करके, हमने एक तकनीकी विषय को रोचक संवाद में बदल दिया है। इससे उपभोक्ताओं को साधारण वॉटरप्रूफिंग और असली एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ वॉटरप्रूफिंग के बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद मिलती है। रणबीर कपूर के साथ हम इस महत्वपूर्ण संदेश पर प्रकाश डालते हैं: हर वॉटरप्रूफिंग "डैम्प प्रूफ" नहीं होती - एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ ही असली वॉटरप्रूफिंग चैंपियन है, जो भारतीय घरों के लिए भरोसेमंद है और एक बेहतर व आरामदायक जीवन प्रदान करता है। यह कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल, ओटीटी, सोशल प्लेटफॉर्म्स और सिनेमा स्क्रीन पर चलेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्रिकेट मैचों के दौरान यह व्यापक रूप से नज़र आए।
Business News
एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ : वॉटरप्रूफिंग चैंपियन जो समय की कसौटी पर खरा उतरता है
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…