उदयपुर : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेवाइट सीएनजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी।
निसान एंड इन्फिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडल ईस्ट, केएसए, सीआईएस व भारत के प्रेसिडेंट श्री थियरी सबाग ने कहा, ‘भारत निसान के लिए लगातार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक, सुगम और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस एवं प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहे हैं। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के साथ सीएनजी विकल्प की पेशकश इस दिशा में उल्लेखनीय कदम है। ग्रेवाइट सीएनजी के साथ हम ऐसे ग्राहकों को प्रमाणित एवं व्यावहारिक समाधान दे रहे हैं, जो परिवार के लिए भरपूर स्पेस, रोजाना की आवाजाही और प्रमुख सीएनजी मार्केट्स में कम लागत पर यात्रा का विकल्प चाहते हैं।’
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि ‘मैग्नाइट सीएनजी को लेकर ग्राहकों की तरफ से बेहतर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सॉल्यूशन पेश करने की हमें खुशी है। इसे ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजाना की पारिवारिक जरूरतों के लिए 7-सीटर एमपीवी के साथ व्यावहारिकता, लचीलापन और सहूलियत चाहते हैं। सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के माध्यम से हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो न केवल किफायती है, बल्कि स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप के जरिये 7-सीटर की पूरी फ्लेक्सिबिलिटी, मॉड्यूलैरिटी और क्षमता का भी लाभ मिलता है। इससे रोजाना के प्रयोग में स्पेस की कोई कमी नहीं महसूस होती।’
सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए सीएनजी सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कम्फर्ट से कोई समझौता किए बिना परफॉर्मेंस, सुरक्षा और दक्षता मिलती है। यह सिक्वेंशियल बीएस 6.2 कम्प्लायंट सीएनजी किट है, जिसमें सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के लिए आईसीएटी द्वारा प्रमाणित सिस्टम लगाया गया है। इसमें ज्यादा टिकाऊपन के लिए 8.1 एमएम मोटाई वाला हैवी ड्यूटी सिलेंडर लगाया गया है। विशेषरूप से ग्रेवाइट को ध्यान में रखते हुए इसमें डायनामिक एडवांसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस सिस्टम में फ्यूल लिड के नीचे फ्यूल फिलिंग पॉइंट दिया गया है। इसमें अच्छी तरह से डिजाइन किए गए कंपोनेंट ब्रेकेट्स के साथ क्लीन फैक्टरी फिनिश मिलता है। साथ ही इसमें रियर सीट को इस तरह से ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए पूरा आराम सुनिश्चित होता है और पेट्रोल एवं सीएनजी में स्विचओवर भी आसानी से होता है।
Business News
निसान ग्रेवाइट सीएनजी ने ट्विन-सिलेंडर रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…