उदयपुर : पेप्सिको इंडिया ने अपना प्रीमियम इंटरनेशनल एनर्जी ड्रिंक ब्रांड एड्रेनलिन रश लॉन्च किया है। इस लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने एनर्जी ड्रिंक्स कैटेगरी में अपनी लीडरशिप को और मजबूत किया है। इसके साथ कंपनी ने ‘ए-रश, ए-गेम ऑन’ के कॉन्सेप्ट के साथ एक नई और जबर्दस्त कैंपेन फिल्म भी रिलीज की है। यह लॉन्चिंग पेप्सिको इंडिया के बढ़ते एनर्जी पोर्टफोलियो की दिशा में एक अहम कदम है, क्योंकि कंपनी अबजेन-जी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। नई पीढ़ी के ये ग्राहक अपनी जिंदगी के हर काम में बेहतरीन परफॉर्मेंस और पूरे फोकस के साथ अपना ‘ए-गेम’ यानी बेस्ट परफॉर्मेंस दिखाते हैं।
तेजी से बढ़ते 'मास प्रीमियम' सेगमेंट में 60/- रुपये की कीमत पर उपलब्ध एड्रेनलिन रश से पेप्सिको इंडिया के एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। यह आज के दौर के युवाओं के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक विश्व-स्तरीय प्रोडक्ट है। इसे दो अलग-अलग वैरिएंट्स-पैशन रश और क्लासिक रश में एक आकर्षक और प्रीमियम कैन फॉर्मेट में लॉन्च किया गया है। दमदार स्वाद, बेहतरीन खूबियों और आधुनिक डिजाइन के साथ लॉन्च किए गए इस प्रोडक्ट से अनोखी एनर्जी का अनुभव मिलेगा।
पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी लीड – एनर्जी ड्रिंक्स, दीक्षा बजाज ने कहा कि एड्रेनलिन रश के साथ हम एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं, जिसे सही मायने में नई पीढ़ी के लिए डिजाइन किया गया हो। ‘जब बात आपके नाम की हो, तो आप अपना बेस्ट देते हैं’ और इसी सोच के साथ जुनून, फिल्मी विजुअल्स एवं कहानी से लेकर बोल्ड पैकेजिंग, प्रोडक्ट और‘अल्टीमेट परफॉर्मेंस’ एवं ‘अल्टीमेट फोकस’ तक का इसका दावा पूरी तरह से नई पीढ़ी के अनुरूप है। यह कैंपेन उस पीढ़ी की सोच को दिखाता है, जो लगातार सीमाओं को तोड़ रही है और अपनी पूरी क्षमता को सामने लाने की कोशिश कर रही है। हम हर उपलब्धि के पीछे की लगन, जोश और मेहनत का जश्न मनाना चाहते हैं। साथ ही एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं, जो ग्राहकों को उन चीजों को पाने के लिए प्रेरित करे जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।
पेप्सिको इंडिया में इंडिया बीयू बेवरेजेज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर तरुण भगत ने कहा कि भारत में एनर्जी ड्रिंक्स की कैटेगरी में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है, क्योंकि उपभोक्ता विभिन्न अवसरों, जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप उत्पादों की तलाश कर रहे हैं। हमारा ध्यान विभिन्न सेगमेंट में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पोर्टफोलियो एप्रोच के माध्यम से इस कैटेगरी में आ रही तेजी को और आगे बढ़ाने पर है। एड्रेनलिन रश के साथ हम प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक्स सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहे हैं। इसका कैन फॉर्मेट बेहतरीन परफॉर्मेंस और फोकस देता है। साथ ही आज के युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए आकर्षक ब्रांड एक्सपीरियंस से भी इसे ताकत मिली है।
Business News
पेप्सिको इंडिया ने पेश किया एड्रेनलिन रश, नई पीढ़ी के लिए प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…