उदयपुर | उदयपुर के उभरते ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी रोहित 'क्रेटोस' सक्सेना का चयन क्राफ्टन इंडिया के प्रतिष्ठित राइज़िंग स्टार प्रोग्राम में हुआ है। यह पहल देशभर के प्रतिभाशाली गेमर्स को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
टीम नेबुला ईस्पोर्ट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे क्रेटोस ने अपने दमदार खेल, लगातार शानदार प्रदर्शन और टीम को हमेशा प्राथमिकता देने वाली सोच के दम पर भारतीय बीजीएमआई ईस्पोर्ट्स जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। राइज़िंग स्टार प्रोग्राम में उनका चयन उनकी अब तक की यात्रा का एक और बड़ा मुकाम है, जिसने उन्हें उदयपुर के स्थानीय गेमिंग सर्कल से निकालकर राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स मंच तक पहुँचाया है।
क्रेटोस ने वर्ष 2021 में अपने बीजीएमआई करियर की शुरुआत की थी। उन्हें भारतीय ईस्पोर्ट्स के कई यादगार पलों से प्रेरणा मिली, खासकर 2019 में जब नमन 'मॉर्टल' माथुर और उनकी टीम ने पीएमसीओ ट्रॉफी अपने नाम की थी। गेमिंग के प्रति जुनून के साथ शुरू हुआ यह सफर जल्द ही उनके लिए एक प्रोफेशनल करियर में बदल गया। आज उदयपुर का यह खिलाड़ी देश के कई शीर्ष बीजीएमआई खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर रहा है और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है।
राइज़िंग स्टार प्रोग्राम का हिस्सा बनने पर रोहित 'क्रेटोस' सक्सेना ने कहा, "इस प्रोग्राम का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरा मानना है कि क्राफ्टन ने इस प्रतिष्ठित मंच के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन किया है। मैं आज भी खुद को एक राइज़िंग स्टार ही मानता हूँ, क्योंकि मैं सीखना कभी नहीं छोड़ता हूँ। चाहे अच्छे पल हों या मुश्किल समय, हर अनुभव से मुझे कुछ नया सीखने को मिला है।"
फिलहाल क्रेटोस टीम नेबुला ईस्पोर्ट्स के लिए आदी, नोमी, फीनिक्स और अर्जुन के साथ खेल रहे हैं। उनका मानना है कि ईस्पोर्ट्स के सफर में सबसे बड़ी सीख टीम के लिए खेलना रहा है।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए सबसे बड़ी सीख यह रही है कि सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देने के बजाए टीम के खिलाड़ी के रूप में खेलना ज्यादा जरूरी है। जब पूरी टीम एक साथ बेहतर खेलती है, तभी अच्छे नतीजे मिलते हैं।"
प्रतिस्पर्धी बीजीएमआई सर्किट में अपनी पहचान बना चुके क्रेटोस का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर खेलना और देश के लिए वैश्विक खिताब जीतना है।
उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और वहाँ शानदार प्रदर्शन करना ही मुझे हर दिन आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।"
राइज़िंग स्टार प्रोग्राम की शुरुआत उभरते ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों को पहचान, मार्गदर्शन और तेजी से बढ़ रही गेमिंग इंडस्ट्री में नए अवसर देने के उद्देश्य से की गई है। क्रेटोस का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम उन खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम् हैं, जो प्रोफेशनल ईस्पोर्ट्स में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत में ईस्पोर्ट्स तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में, उदयपुर से निकलकर देश की बड़ी बीजीएमआई प्रतियोगिताओं तक पहुँचने वाले रोहित 'क्रेटोस' सक्सेना का सफर राजस्थान के युवाओं और नए गेमर्स को बड़े सपने देखने तथा ईस्पोर्ट्स को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
Business News
उदयपुर से भारत के सबसे बड़े बीजीएमआई मंच तक पहुँचे रोहित 'क्रेटोस' सक्सेना, क्राफ्टन इंडिया के राइज़िंग स्टार प्रोग्राम में चयनित
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…