उदयपुर : एचडीएफसी बैंक की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता ने वित्त वर्ष 27 के लिए महंगाई में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी के साथ 5.1 प्रतिशत की अनुमान को देखते हुए पॉलिसी थोड़ा सख्त रहने की संभावना जताई है । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि, पॉलिसी की घोषणा विकास और महंगाई के अपने मूल्यांकन की दृष्टि से भी उल्लेखनीय थी। सेंट्रल बैंक ने सप्लाई चेन में रुकावट और कीमतों के दबाव में बढ़ोतरी के कारण ग्रोथ के लिए डाउनसाइड रिस्क को पहचाना। साथ ही, वित्त वर्ष 27 के लिए महंगाई के अनुमान में 50बीपीएस की बढ़ोतरी और 5.1 प्रतिशत के अनुमान को देखते हुए पॉलिसी को थोड़ा सख्त माना जा सकता है। इससे अक्टूबर पॉलिसी तक रेट हाइक साइकिल शुरू होने की संभावना बढ़ जाती है। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 27 में कुल 50 बीपीएस रेट में बढ़ोतरी होगी।
आरबीआई और सरकार ने आज रुपये पर दबाव कम करने के लिए भारतीय एसेट्स में कैपिटल फ्लो सहारा देने की दिशा में मिलकर कोशिश की। ये उपाय शॉर्ट-टर्म फिक्स के साथ-साथ सरकारी प्रतिभूतियों (G-secs) में एफपीआई इन्वेस्टमेंट पर टैक्सेशन में बदलाव जैसे बड़े स्ट्रक्चरल सुधारों का मिक्स थे। इनके मिले-जुले असर से बैलेंस ऑफ़ पेमेंट्स में 40-50 डॉलर बिलियन के गैप को भरने में मदद मिल सकती है, जिसका हमने वित्त वर्ष 27 के लिए अनुमान लगाया था। हमें लगता है कि आने वाले महीनों में रुपये में बढ़त की संभावना है क्योंकि इन उपायों की वजह से असल फ्लो धीरे-धीरे आने लगेगा।
Business News
महंगाई के अनुमान में बढ़ोतरी को देखते हुए वित्त वर्ष 27 में पॉलिसी के सख्त रहने का अनुमान - साक्षी गुप्ता
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…