उदयपुर : निसान मोटर इंडिया प्रा.  लि. (एनएमआईपीएल) ने भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टॉन को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nmका टर्बो परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।
टेक्टॉन के साथ निसान अपनेएसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की"वन कार, वन वर्ल्ड"फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।
वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा कि हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।  नई निसान टेक्टॉन का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा कि  यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है। नई टेक्टॉन केवल एक नई सी-एसयूवी नहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि भारत में निसान की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है। बेहतर उत्पाद रणनीति, नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। टेक्टॉन हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है। इसे कमांडिंग प्रजेंस, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।

Source: