उदयपुर : उमरडा स्थित वेंकटेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के ऑडिटोरियम में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनन्त प्रकाश गुप्ता एवं डीन रिसर्च डॉ. भारत पाराशर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं ने मां सरस्वती की मधुर वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बना दिया।
डॉ. गुप्ता ने इस वर्ष की थीम “विज्ञान के साथ खड़े रहें, स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सही जानकारी समाज तक पहुंचाना और लोगों को अंधविश्वास एवं भ्रांतियों से दूर रखना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने सामूहिक प्रयासों से ही सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण की बात कही।
मुख्य अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी ने विद्यार्थियों को समग्र व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाले विद्यार्थियों के लिए अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भावना अत्यंत आवश्यक गुण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और आत्ममूल्यांकन के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी। साथ ही डिजिटल युग में सही जानकारी का चयन करने और नई तकनीकों से स्वयं को अपडेट रखने पर भी जोर दिया।
डॉ. भारत पाराशर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच के महत्व पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापकगण यश जैन, दिव्या अत्रे, अमन वशिष्ठ, नीतू बिश्वास, पार्थ पटेल एवं तमन्ना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, स्वच्छता अपनाने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जीनल पटेल एवं प्रेम पाटीदार द्वारा किया गया।
Education News
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उमरडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…