उदयपुर |  महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 2 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

इस वर्ष के परिणामों में तीर्थ हुम्मड़ ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर विशेष उपलब्धि हासिल की। प्रणव अरोड़ा ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में पर्व पुरोहित ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया और विद्यालय की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया।

विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने इस शत-प्रतिशत परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Source: