सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उदयपुर ने ग्लोबल रीच के सहयोग से सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा मेला 2026 का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों को वैश्विक शैक्षणिक अवसरों को जानने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला। इस आयोजन में जेम्स कुक विश्वविद्यालय, सदर्न क्राॅस विश्वविद्यालय, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय, मेलबर्न विश्वविद्यालय, ब्रुनेल विश्वविद्यालय लंदन, जेएमसी अकादमी, इनयूनी, मास्टर्स यूनियन, फ्लेम विश्वविद्यालय, आरएमआईटी विश्वविद्यालय, मर्डोक विश्वविद्यालय, न्यूकैसल विश्वविद्यालय, हेरियट-वाट विश्वविद्यालय, कर्टिन विश्वविद्यालय, केंट स्टेट विश्वविद्यालय, सुंदरलैंड विश्वविद्यालय, मैनचेस्टर मेट्रोप लिटन विश्वविद्यालय और एसपी जैन लंदन स्कूल आॅफ मैनेजमेंट सहित 18 प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ मेले में सक्रिय रूप से भाग लिया और पाठ्यक्रम संरचना, प्रवेश प्रक्रिया और विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन में राॅकवुड्स हाई स्कूल और राॅकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का भी स्वागत किया गया, जिससे यह एक सहयोगात्मक और ज्ञानवर्धक अनुभव बन गया।
इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण कक्षा 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए आयोजित साइकोमैट्रिक मूल्यांकन था। प्रख्यात करियर परामर्शदाता श्री पवन सोलंकी ने छात्रों और अभिभावकों के साथ विस्तृत विश्लेषण पर चर्चा की, जिससे छात्रों को अपनी योग्यताओं को समझने और सोच-समझकर करियर संबंधी निर्णय लेने में मदद मिली।
यह कार्यक्रम विद्यालय की चेयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, प्रशासनिक निदेशक - श्री अनिल शर्मा, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौर और प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शाक्तावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
यह मेला छात्रों को स्पष्टता, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Source: