उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दर्शन दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, लोयरा, उदयपुर में चेयर योग कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उदयपुर के विख्यात योग गुरु मयंक जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए चेयर योग के महत्व तथा विशेष रूप से दंत चिकित्सकों के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि दंत चिकित्सकों में लंबे समय तक एक ही मुद्रा में कार्य करने के कारण होने वाली समस्याएँ, जैसे कमर दर्द, गर्दन दर्द एवं शारीरिक तनाव, नियमित योगाभ्यास के माध्यम से प्रभावी रूप से कम किए जा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न योगासन एवं श्वास तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विकास पुनिया ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि योग शरीर के भीतर संतुलन एवं सामंजस्य स्थापित कर समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। शारीरिक मुद्राओं (आसन), नियंत्रित श्वास (प्राणायाम) तथा ध्यान के माध्यम से व्यक्ति मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित कर अनेक सकारात्मक एवं परिवर्तनकारी लाभ प्राप्त कर सकता है। नियमित योगाभ्यास विभिन्न दीर्घकालिक मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन में भी सहायक सिद्ध हो सकता है तथा दंत चिकित्सा उपचार के दौरान रोगियों में तनाव एवं चिंता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, दंत चिकित्सकों के लिए योग बेहतर संतुलन, सही शारीरिक मुद्रा तथा तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान उप-प्रधानाचार्य डॉ. रविकिरण गौड़ा एवं मुख्य संयोजक डॉ. पुलकित चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को योग को स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने तथा इसके नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चेयर योग की विभिन्न तकनीकों एवं उसकी बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रस्टी डॉ. जे. के. तायलिया एवं श्री बी. आर. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
Education News
दर्शन दंत महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक चेयर योग कार्यक्रम आयोजित
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…