राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (24 दिसंबर) के अवसर पर गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर द्वारा 22 दिसंबर 2025 से जनहित में विविध जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों की शुरुआत की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं मरीजों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जो 31 दिसंबर 2025 तक निरंतर जारी रहेंगी।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न विद्यालयों में दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में विशेष दंत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन को निःशुल्क दंत परामर्श एवं विभिन्न दंत उपचारों पर विशेष छूट प्रदान की जा रही है जिसका लाभ उदयपुरवासी 31 दिसंबर तक ले सकते हैं I
दंत चिकित्सक दिवस को रचनात्मक रूप से मनाते हुए अस्पताल के रिसेप्शन क्षेत्र में आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसे मरीजों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को व्यक्तिगत रूप से मौखिक स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा एवं परामर्श भी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, उदयपुर शहर की जनता तक मौखिक स्वास्थ्य का संदेश पहुँचाने हेतु विभिन्न एफएम रेडियो चैनलों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित किए गए, जिससे व्यापक स्तर पर जनसंपर्क स्थापित हुआ।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर के मार्गदर्शन में आयोजित इन सभी गतिविधियों में सभी फैकल्टी मेंबर्स ने सक्रिय भाग लिया।
GMCH
दंत चिकित्सक दिवस पर गीतांजलि डेंटल ने जन-जन तक पहुँचाया मौखिक स्वास्थ्य का संदेश
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…