उदयपुर । आज के आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एआई तकनीक मरीजों के लिए कई प्रकार से लाभदायक साबित हो रही है और उपचार प्रक्रिया को अधिक तेज, सटीक एवं प्रभावी बना रही है। एआई की मदद से बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही संभव हो रही है। इसी विषय के अंतर्गत में गीतांजलि हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विश्वास बाहेती का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है । डॉ. बाहेती ने स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित एक लाइव स्ट्रीम में भाग लिया, जिसे यूट्यूब पर सबसे अधिक 17,999 दर्शकों ने देखा। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (एनबीईएमएस) और डॉ. अभिजात सेठ एवं डॉक्टर विश्वास बाहेती सहित सभी दर्शकों का नाम 25 फरवरी को दिल्ली में गिनीज बुक में दर्ज हुआ । डॉ. बाहेती ने बताया कि टेक्नोलॉजी आज के समय में मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, इसके माध्यम से एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य मेडिकल रिपोर्ट्स का विश्लेषण एआई बेहद कम समय में कर लेता है, जिससे डॉक्टरों को सही निदान में सहायता मिलती है। कैंसर, हृदय रोग और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं जैसी गंभीर बीमारियों का पता समय रहते लगने से मरीजों के उपचार की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा एआई आधारित मशीनें और सॉफ्टवेयर मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख सकते हैं। इससे डॉक्टरों को मरीज की स्थिति में होने वाले बदलाव की तुरंत जानकारी मिल जाती है। अस्पतालों में एआई तकनीक से दवाओं की सही मात्रा तय करने, सर्जरी की योजना बनाने और मरीज की रिकवरी पर नजर रखने में भी मदद मिल रही है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी एआई आधारित टेलीमेडिसिन सेवाएं मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। इसके माध्यम से मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में एआई हेल्थकेयर क्षेत्र में और अधिक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
GMCH
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : हेल्थकेयर में मरीजों के लिए बन रहा वरदान
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा होता है 6 माह का ऑनलाइन कोर्स
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…