नई दिल्ली, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इस राष्ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार मातृभूमि के लिए एकता, बलिदान एवं प्रेम के मूल्यों की पुष्टि करने वाले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के लेखन के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायक बंधु पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन एवं अहमद हुसैन की उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायक बंधुओं ने श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के महत्व को बताते हुए कहा कि यह भारत की स्वतंत्रता और स्वाधीनता की भावना का प्रतीक है। यह गीत भारतीय संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वरि. उपमहाप्रबन्धक श्री शिवेन्द्र मोहन ने कहा कि वंदे मातरम एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत है, जो देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है। यह गीत भारतीय संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह देश के लोगों को एकजुट करने और उन्हें देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाने के लिए प्रेरित करता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आकर्षक तिंरंगा रैली निकाली गई साथ ही ब्रास बैंड के दस्ते द्वारा राष्ट्रीय गीतो पर मनमोहक धुन प्रस्तुत की गई।
प्रधान कार्यालय के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्रीमती हिना अरोडा के द्वारा मुख्य अतिथियों, विभागाध्यक्षों, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Headlines
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का किया उद्घाटन
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण का किया गया सामूहिक गायन
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…