नाथद्वारा । साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा आगामी 5 से 7 जनवरी 26 को नाथद्वारा में श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य - सांस्कृतिक कार्यक्रम" का आयोजन भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में किया जाएगा। साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि समारोह में
स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा के व्यक्तित्व, कृतित्व और साहित्यिक योगदान पर संगोष्ठी, बाल साहित्य विषयों पर आलेख वाचन, 20 पुस्तकों पुस्तकों का लोकार्पण, कवि सम्मेलन, पुस्तक प्रदर्शनी, बाल साहित्यकारों के सम्मान कार्यक्रम होंगे।
देवपुरा ने बताया कि 11 राज्यों बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ से 107 बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 58 बाल साहित्यकारों को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार और मानद अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 49 बाल साहित्यकारों को भारतीय त्यौहार विषय पर साहित्य मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल कहानी , कविता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता सफलता प्राप्त करने वाले 22 बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया डा.पशुपतिनाथ उपाध्याय, अलीगढ़ द्वारा बाल साहित्य का समसामायिक परिप्रेक्ष्य, डॉ. रामेश्वरप्रसाद सारस्वत, सहारनपुर द्वारा बाल कहानियों के मूल में आत्म विश्वास और आत्म विकास, डॉ.सत्यनारायण 'सत्य', रायपुर-द्वारा बाल कहानियों में आधुनिक युग की चुनौतियाँ और संभावनाएँ, नरेन्द्र 'निर्मल', भरतपुर द्वारा बाल कहानियाँः संस्कृति के संदर्भ में, श्रीमती विमला नागला, केकड़ी द्वारा वर्तमान काल में बाल कहानियाँ और जीवन मूल्य तथा श्रीमती संतोष ' ऋचा', राया द्वारा बाल कहानियों में नैतिक मूल्य विषय पर बाल साहित्य आलेख प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में 18 लेखकों की कृतियों का विमोचन भी किया जाएगा।
हाड़ोती अंचल से हाड़ोती से वसुश्रवा द्विवेदी, अदिति शर्मा, रूपजी रूप, डॉ. सुशीला जोशी, हेमराज सिंह हेम, ममता महक, नंद किशोर महावर, देवकी दर्पण , महेश पंचोली, डॉ. युगल सिंह, सलीम स्वतंत्र, शैलेंद्र जैन गुनगुना, योगीराज योगी, विजय कुमार शर्मा , रेखा शर्मा बूंदी,टीकम चन्दर ढोडरिया छबड़ा होंगे सम्मानित एवं पुरस्कृत होंगे।
Headlines
बाल साहित्यकारों का महाकुंभ 5 जनवरी से नाथद्वारा में
107 बाल साहित्यकारों का सम्मान , 20 पुस्तकों का लोकार्पण
Related stories
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…
Principal Hitesh Bhatt Shares Vision for Future-Ready, Student-Centric Higher Education
Dehgam: In an exclusive interaction with Dr. Prerna Gaur, Hitesh Bhatt, Principal of M.B. College of Commerce…