कम आयु के नवयुवकों में बढ़ती हृदयाघात की समस्या चिकित्सा विज्ञान के लिए एक चुनौती बनती जा रही है, यह घटना पूरे परिवार को झकझोर कर देती है,परंतु कठिन दुख के समय में भी उपाध्याय परिवार ने परोपकार को ध्यान में रखते हुए पुत्र के नेत्रदान का निर्णय लिया,जिसकी शहर में सराहना हो रही है।
अग्रसेन विहार कॉलोनी,झालावाड़ निवासी मुकेश उपाध्याय के पुत्र तुषार उपाध्याय (37 वर्ष) सिर्फ युवाओं के ही नहीं, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव,कार्यकुशलता और मधुर व्यवहार से हर उम्र वर्ग के चहते थे, कम उम्र में ही पार्षद के पद पर रहकर,उन्होंने जन सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनायी । पर कल दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ने से उनका निधन हुआ ।
अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर वज्रपात हुआ, तुषार के चाचा अरविंद उपाध्याय के करीबी मित्र एवं सतगुरु सेवा संस्थान के ट्रस्टी मनोज शर्मा ने, तुषार के पिता मुकेश, माँ मधु,और पत्नि अनिला,छोटे भाई विशाल से तुषार के नेत्रदान करवाने का अनुरोध किया ।
पिता मुकेश पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी समय से हैं,सामाजिक कार्य में जुड़े रहने से, उन्होंने तुरंत ही परिवार के सभी सदस्यों की ओर से नेत्रदान के लिए सहमति दे दी ।
सहमति मिलने के उपरांत, शाइन इंडिया फाउंडेशन के शहर संयोजक कमलेश दलाल की सूचना पर, कोटा से डॉ कुलवंत गौड़, नेत्र संकलन वाहिनी ज्योति रथ, लेकर एसआरजी हॉस्पिटल की मोर्चरी पर पहुंचे और ज्योति मित्र अजय गोयल के सहयोग से,परिवार के सभी सदस्यों के बीच में मोर्चरी में ही नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया ।
डॉ गॉड ने बताया कि,युवावस्था में प्राप्त कॉर्निया से दो से अधिक लोगों की कॉर्निया अंधता को दूर करने में सहायक होता है ।
Health Plus
पूर्व पार्षद तुषार के नेत्रदान से चार नेत्रहीनों को मिलेगी नई नेत्र ज्योति-
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…