शाइन इंडिया फाउंडेशन के सक्रिय ज्योति-मित्र दीपक भाटिया की नेत्रदान संकल्पित माताजी कौशल्या बाई के आकस्मिक निधन के उपरांत बेटे सुशील,दीपक और बेटी सुषमा मल्होत्रा ने माता जी की अंतिम इच्छा के अनुसार, शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान का कार्य संपन्न कराया और अंतिम संस्कार भी विद्युत शवदाह गृह में कराया गया ।

सहज, सरल और धार्मिक विचारधारा वाली कौशल्या ने 6 वर्ष कपूर अपनी पोती आस्था भाटिया के 18वें जन्म दिवस पर परिवार के 10 सदस्यों के साथ नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा था, इसके बाद परिवार में ही जब उनकी भाभी जमना देवी का देहांत हुआ तो,स्वयं ने पहल करके जमुना देवी का नेत्रदान भी संपन्न करवाया था ।

Source: