शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र, सागर पिपलानी ने कल सूचना देकर बताया कि, उनके न्यू कॉलोनी गुमानपुरा निवासी,करीबी मित्र गुंजन कोहली की माताजी वीना कोहली का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हुआ है । सागर की समझाइश पर बेटे गुंजन ने पिता शक्ति कोहली से माता जी के नेत्रदान करवाने की इच्छा जाहिर की,जिसके उपरांत शाइन इंडिया के सहयोग से निवास स्थान पर ही नेत्रदान संपन्न हुआ ।
इसी क्रम में, कल देर रात, संस्था के अन्य ज्योति मित्र सुरेंद्र सिंघवी ने सूचना दी की उनकी अग्रसेन बाजार निवासी भाभी राजकुमारी जैन पत्नी एडवो

केट तेजमल जैन का आकस्मिक निधन हुआ है और नेत्रदान को परिवार में परंपरा बनाते हुए सभी की सहमति से परिजन नेत्रदान करवाना चाहते हैं ।
पूर्व में संस्था के माध्यम से, राजकुमारी के जेठ कन्हैया लाल सिंघवी और चाची सास प्रेम बाई का भी मरणोपरांत नेत्रदान संपन्न हुआ था। बेटे एडवोकेट आशीष की सहमति की बाद संस्था के माध्यम से राजकुमारी जैन का नेत्रदान भी अग्रसेन बाजार, रामपुरा स्थित निवास स्थान पर संपन्न हुआ ।
Source: