उदयपुर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर बिज़नेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) एवं पारस हॉस्पिटल्स उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष “हेल्थ टॉक” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 15 नवम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे पारस हॉस्पिटल्स की छठी मंज़िल स्थित ऑडिटोरियम में होगा।
इस स्वास्थ्य वार्ता का उद्देश्य मधुमेह के लक्षणों की पहचान, उससे बचाव के उपाय तथा समय पर उपचार और नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. जय चोर्डिया मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन देंगे।
वार्ता के दौरान प्रतिभागियों को रक्त शर्करा स्तर को समझने, प्रारंभिक लक्षणों और जोखिम कारकों की पहचान, जीवनशैली एवं आहार प्रबंधन तथा चिकित्सकीय परामर्श के समय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
बिज़नेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस संयुक्त पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में भाग लेने या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें सत्यनारायण जी से 72308 09989 पर संपर्क कर सकते हैं।
Health Plus
विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन आज,बीसीआई और पारस हॉस्पिटल्स की संयुक्त पहल : मुकेश माधवानी
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…