उदयपुर : इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह कंपनी भारत में 'आभा सर्जी सेंटर' के नाम से फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) क्लिनिक का प्रबंधन और परिचालन करती है, जिसकीविशेषज्ञता असिस्टेड रिप्रोडक्शन (सहायक प्रजनन) क्षेत्र में है। आभा सर्जी प्रा लि प्रजनन स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मरीज़-केंद्रित देखभाल और प्रजनन संबंधी उपचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रही है। यह संगठन भरोसेमंद भागीदार बनने के दृष्टिकोण के साथ महिला के जीवन के हर चरण में उन्नत प्रजनन स्वास्थ्य सेवा और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का नेतृत्व डॉ. बानी मित्रा करती हैं जो कंपनी की निदेशक हैं। उनके पास पूर्वी भारत में प्रजनन और स्त्री रोग के इलाज के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ही संगठन के मूल सिद्धांतों को आकार दिया है, जिनमें नैदानिक (डायग्नॉस्टिक) उत्कृष्टता, व्यक्तिगत ध्यान और व्यक्तियों व जोड़ों को माता-पिता बनने में मदद करने के प्रति समर्पण शामिल है। नैदानिक देखभाल से परे, यह प्रतिबद्धता 'अन्यतमा – अन्य नारीर गोल्पो' पुरस्कार जैसी पहलों के माध्यम से भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाती है।
यह साझेदारी ऐसे समय हुई है, जब जनांकिकीय बदलाव पूरे राज्य में फर्टिलिटी देखभाल की प्राथमिकताओं को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं। 2025 की एक रिपोर्ट में उद्धृत 'सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट 2023'के अनुसार, पश्चिम बंगाल की कुल प्रजनन दर 2013 के 1.7 के स्तर से घटकर 2023 में 1.3 रह गई है, जो इसके 2.1 के प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) स्तर से काफी नीचे है। इस पैमाने पर राज्य अब देश में सबसे निचले पायदान पर है; साथ ही, इसने राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम शहरी कुल प्रजनन दर और दूसरी सबसे कम ग्रामीण कुल प्रजनन दर भी दर्ज की है। इस पृष्ठभूमि में, सुलभ, समय पर और व्यवस्थित प्रजनन देखभाल की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
आभा सर्जी सेंटर की क्षेत्रीय विरासत और नैदानिक उत्कृष्टता को इंदिरा आईवीएफ के विस्तार, प्रौद्योगिकी क्षमता और व्यापक नेटवर्क के साथ मिलाने से पूर्वी भारत में प्रजनन देखभाल की आपूर्ति बढ़ाने का अवसर पैदा हो रहा है। इस साझेदारी का उद्देश्य है, साझा ताकत बढ़ाना, पहुंच का विस्तार और नैदानिक मानकों में एकरूपता बनाए रखते हुए समग्र मरीज़ को बेहतर अनुभव प्रदान करना।
इंदिरा आईवीएफ के मुख्य कार्यकारी और पूर्णकालिक निदेशक, डॉ. क्षितिज मुर्डिया ने कहा कि यह भागीदारी प्रजनन से जुड़ी समस्याओं के इलाज की उपलब्धता बढ़ाने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है । साथ ही, हम क्लिनिकल गुणवत्ता और मरीज़ों के परिणाम पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। आभा सर्जी सेंटर अपने साथ क्षेत्रीय मौजूदगी,प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य में लंबी विरासत और मरीज़-केंद्रित दृष्टिकोण लेकर आया है, जो हमारे मूल्यों केअनुरूप है। हम इसे,पूर्वी भारत में प्रजनन संबंधी सेवाओं को और मज़बूत बनाने के अवसर के रूप में देख रहे हैं, ताकि ये सेवाएं निरंतर और आसानी से उपलब्ध हो सकें।
आभा सर्जी सेंटर की प्रवर्तक, सुश्री सुरभि मित्रा ने कहा कि आभा सर्जी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में, हमने हमेशा मरीज़ों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक और प्यार से प्रजनन संबंधी इलाज प्रदान करने पर ध्यान दिया है, जो हमारी क्लिनिकल विशेषज्ञता और सालों से बने भरोसे पर आधारित है। इंदिरा आईवीएफ के साथ यह भागीदारी हमारे लिए एक नया और उल्लेखनीय अध्याय है, जो हमें अपनी क्षमता को और बढ़ाने का अवसर देती है। हम उन मूल्यों को भी बनाए रखेंगे जो हमारे परिचालन की पहचान हैं। अपने अनुभव को इंदिरा आईवीएफके बड़े नेटवर्क और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता के साथ मिलाकर, हम और भी ज़्यादा लोगों और जोड़ों को माता-पिता बनने की उनकी यात्रा में मदद करने के लिए तैयार हैं।
इंदिरा आईवीएफ इस नई भागीदारी के साथ, अपने राष्ट्रीय नेटवर्क का निरंतर विस्तार कर रही है, साथ ही महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति भी बढ़ा रही है। यह संगठन वृद्धि पर केंद्रित है,और यह मुख्यतौर प रनिरंतर, प्रमाण आधारित इलाज पर ध्यान देता है और देश भर के मरीज़ों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करता है।
Health Plus
इंदिरा आईवीएफ ने आभा सर्जी सेंटर के साथ भागीदारी की
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…