उदयपुर : महिलाओं के स्वास्थ्य, विशेषकर स्त्रीरोग एवं स्त्री कैंसर रोग (गायनेकोलॉजी एवं गायनेक ऑन्कोलॉजी) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अहमदाबाद के ईवा वीमेन हॉस्पिटल ने विश्व की सबसे उन्नत रोबोटिक-असिस्टेड सर्जिकल तकनीकों में से एक,'DA VINCI XI' सर्जिकल सिस्टम को स्थापित किया है। इस अत्याधुनिक तकनीक के साथ अस्पताल ने महिलाओं को अधिक सुरक्षित, अधिक सटीक और ‘मिनिमली इनवेसिव’ (कमसे कम चीरा लगने वाली) सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
यह अत्याधुनिक सर्जिकल सिस्टम सर्जन की क्षमता और सटीकता को और अधिक प्रभावी बनाता है। हाई-डेफिनिशन 3D विजुअलाइजेशन और उन्नत रोबोटिक तकनीक की सहायता से जटिल स्त्री रोग संबंधी सर्जरी अधिक दक्षता और सटीकता के साथ की जा सकती है। विशेष रूप से डीप इंफिल्ट्रेटिंग एंडोमेट्रियोसिस, गायनेकोलॉजिकल कैंसर तथा अन्य जटिल पेल्विक रोगों के उपचार में यह तकनीक अत्यंत उपयोगी साबित होती है।
इस अवसर पर डॉ. दीपक लिम्बाचिया ने कहा, “मिनिमली इनवेसिव तकनीक के माध्यम से नर्व-स्पेयरिंग सर्जरी संभव होने से ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव कम होता है, सर्जरी के बाद दर्द और घाव से जुड़ी जटिलताओं में कमी आती है तथा अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी कम हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप मरीजों की रिकवरी तेजी से होती है और बेहतर क्लीनिकल परिणाम प्राप्त होते हैं।“ विशेष रूप से एंडोमेट्रियल कैंसर से पीड़ित मोटापे (ओबेसिटी) वाले मरीजों जैसे जटिल मामलों में भी यह तकनीक अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकती है।
Source: