झालावाड़। हाड़ौती संभाग में अंगदान-नेत्रदान जागरूकता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा झालावाड़ के निजी विद्यालय एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में अंगदान-नेत्रदान विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़ एवं उनकी टीम के ज्योति मित्र नितिन कटारिया और अजय मोमिया के अथक एवं अनवरत प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला के दौरान डॉ. कुलवंत गौड़ ने नेत्रदान से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मृत्यु उपरांत नेत्रदान के महत्व, मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा एक नेत्रदाता द्वारा दो व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश लाने जैसे प्रेरणादायक पहलुओं से अवगत कराया।
डॉ. गौड़ के प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक संबोधन ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों पर गहरा सकारात्मक प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नेत्रदान विषय पर उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनेक प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि शाइन इंडिया फाउंडेशन व बीबीजे चैप्टर समाज में नेत्रदान जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, मानव सेवा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे इस जनहितकारी संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाकर अंगदान-नेत्रदान के प्रति जागरूकता का माध्यम बनें।
अंगदान-नेत्रदान विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पीयूष माथुर तथा उनके स्टाफ देवराज गुर्जर, शिवानी शर्मा, निरंजन कुमार शर्मा, यजुवेंद्र सिंह हाड़ा, दीपक यादव, लविना शर्मा, प्रियंका शर्मा, लोकेश जोशी, अजय जोशी, प्रीति शर्मा, तुलसी राम सैनी एवं नीना शर्मा ने भी भाग लिया।
Health Plus
छात्र बने अंगदान-नेत्रदान जागरूकता के दूत, घर-घर पहुँचेगा महादान का संदेश
Related stories
“Beware of Strangers – Say No, Move Away, Tell Someone”: Legal Awareness Camps Held Across Pratapgarh Schools
Pratapgarh: Under the directions of the Rajasthan State Legal Services Authority (RSLSA), Jaipur, a series of…
76%Young Talent: Hindustan Zinc’s Next-Generation Engineers Are Reimagining India’s Zinc Story
• FY26 saw 335 campus hires at Hindustan Zinc, strengthening the talent pipeline for the future of mining and…
Technical Work at Rana Pratap Nagar–Mavli Junction Yard to Affect Train Services
Udaipur: Rail services in the Ajmer Division of North Western Railway will be affected due to technical work…
Hindi Week Inaugurated with Enthusiasm at Rajasthan Vidyapeeth College
Kurabad: Hindi Week was inaugurated with great enthusiasm and fervour at Rajasthan Vidyapeeth College, Kuraba…