सहज,सरल, सेवाभावी विमला का गुरु पूर्णिमा पर हुआ देहदान
मंगलवार देर रात विज्ञान नगर निवासी प्रेम शंकर तोतला की धर्मपत्नी विमला देवी तोतला का जयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया था । अभी 10 दिन पहले ही, उन्होंने सादे कागज पर, अपनी देहदान की इच्छा प्रेम शंकर को लिखकर दी थी ।
जैसे ही विमला देवी का निधन हुआ उनकी अंतिम इच्छा को प्रेम शंकर ने बेटे अजय और सुधीर तोतला को बताया । विमला देवी ने मृत्यु के बाद देहदान की इच्छा के साथ साथ, यह भी लिखा था कि,उनकी मृत्यु के बाद कोई गरुड़ पुराण नहीं होगा, नारायण बलि नहीं होगी,कोई ब्राह्मण भोज व पहरावनी नहीं होगी ।
दोनों बेटों ने अपनी माताजी की इच्छा अनुसार तुरंत ही विज्ञान नगर की पूर्व पार्षद एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र बृजेश शर्मा नीटू को सम्पर्क किया । बृजेश की सूचना पर,शाइन इंडिया के डॉ कुलवंत गौड़, देर रात से ही परिजनों के लगातार संपर्क में थे। देहदान से संबंधित जरूरी कागजी कार्यवाही रात में ही संपन्न कर ली गयी थी।
धर्म कर्म, साधु संतों एवं जीवदया में आस्था रखने वाली विमला हमेशा रूढ़िवादिता और आडंबर की विरोधी रही हैं। उनका मानना था कि,गलत भ्रांतियों की वजह से, मानवता और सेवा के लिये होने वाले कई जरूरी कार्य संपन्न नहीं हो पाते हैं ।
सुबह जैसे ही विमला का पार्थिव शव कोटा पहुँचा, परिवार के सभी सदस्यों,करीबी रिश्तेदारों,समाज सेवियों और व्यापार मंडल के लोगों ने, दिवंगत विमला को पुष्पांजलि दी । उसके बाद परिजनों ने विमला देवी के पार्थिव शरीर को वैध दाऊ दयाल जोशी राजकीय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज,कोटा के छात्रों को अध्ययन के लिए सौंपा।
संस्था के डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि, संस्था के सहयोग से पहले भी स्व ओम प्रकाश सिंह का देहदान आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में संपन्न कराया गया है। संस्था के माध्यम से अभी तक 50 से अधिक देहदान हो चुके हैं । देहदान प्रक्रिया के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नित्यानंद शर्मा, शरीर रचना विभाग अध्यक्ष डॉ निरंजन गौतम, डॉ नितिन कुमार, डॉ हेमेंद्र वर्मा, डॉ स्वाति सिंह, डॉ विनोद गौतम के अलावा कॉलेज में अध्ययन कर रहे 100 से अधिक भावी चिकित्सक भी मौजूद थे ।
Health Plus
गुरु पूर्णिमा पर, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मंत्रोच्चार,से संपन्न हुआ देहदान
Related stories
“Beware of Strangers – Say No, Move Away, Tell Someone”: Legal Awareness Camps Held Across Pratapgarh Schools
Pratapgarh: Under the directions of the Rajasthan State Legal Services Authority (RSLSA), Jaipur, a series of…
76%Young Talent: Hindustan Zinc’s Next-Generation Engineers Are Reimagining India’s Zinc Story
• FY26 saw 335 campus hires at Hindustan Zinc, strengthening the talent pipeline for the future of mining and…
Technical Work at Rana Pratap Nagar–Mavli Junction Yard to Affect Train Services
Udaipur: Rail services in the Ajmer Division of North Western Railway will be affected due to technical work…
Hindi Week Inaugurated with Enthusiasm at Rajasthan Vidyapeeth College
Kurabad: Hindi Week was inaugurated with great enthusiasm and fervour at Rajasthan Vidyapeeth College, Kuraba…