जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डाटा प्रविष्टि एवं योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों और संकेतकों (इंडिकेटर्स) की बिंदुवार समीक्षा की गई जिला कलक्टर ने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत लंबित कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने की कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा बैठक में थीमवाइज डेटा रैंकिंग की जानकारी भी ली गई एवं सीपीओ को तीन माह का डेटा तत्काल अपडेट कर विश्लेषण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए साथ ही, उन्होंने आरएसएलडीसी अधिकारी को अन्य जिलों की तर्ज पर संकेतकों में सुधार के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से विभागीय डाटा बेस की जानकारी ली तथा डाटा प्रविष्टि की शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगामी बैठक से पूर्व सभी प्रविष्टियाँ सही ढंग से पूर्ण करवाने के निर्देश देते हुए लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
उद्योग विभाग के अधिकारियों को मासिक डाटा फीडिंग कार्य को सुव्यवस्थित एवं नियमित रूप से संपादित करने पर बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डाटा की गुणवत्ता और समय पर प्रविष्टि ही योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावशीलता को दर्शाती है।
जिला कलक्टर ने लीड बैंक अधिकारी से मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार डाटा बेस तैयार किया जाए एवं समय पर अद्यतन किया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
बैठक के अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी, फतेहगढ़ के उपखण्ड़ अधिकारी भरत, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सांदू ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेन्द्र पालीवाल सहित उपखण्ड व़ ब्लाक स्तरीय एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Source: