जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत ग्राम पंचायत चिन्नू में आयोजित शिविर में लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
शिविर में प्रभारी एवं विकास अधिकारी सुरेशचंद वर्मा, सहप्रभारी चंदन सिंह एवं कृषि पर्यवेक्षक की उपस्थिति में लाभार्थी कमूखां/रोजेखां को कृषि विभाग की डिग्गी निर्माण सब्सिडी योजना के अन्तर्गत प्रशासनिक स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डिग्गी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार की इस पहल के लिए गहरी प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "आज मेरा काम हो गया, मैं बहुत खुश हूँ। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का अभियान चलाना वास्तव में किसानों के लिए बहुत लाभकारी है।"
Source: