जैसलमेर। सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिन्नू में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी लक्ष्मी को पशुपालन विभाग की पशु बीमा योजना के तहत पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया।

 

इस दौरान शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी सुरेश चंद वर्मा, सह प्रभारी चंदन सिंह एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बिस्सू की उपस्थिति रही।

 

लाभार्थी लक्ष्मी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरा काम हुआ, मैं खुश हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। एवं कहा कि ये शिविर पशुपालकों के लिए राहत एवं प्रगति का जरिया बन रहे है।

Source: