जैसलमेर। राज्य सरकार ने शहरी नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन करने का निर्णय लिया है इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना और उनसे संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर नागरिकों को राहत देना है।
यह अभियान आगामी 17 अक्टूबर 2025 तक नगर परिषद जैसलमेर द्वारा वार्डवार संचालित किया जायेगा।
मुख्य उद्देश्य
स्वच्छता एवं सुंदरता शहर की वृहद स्तर पर सफाई, सीसी और डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था एवं जन सुरक्षा।
सड़क सुरक्षा अंधेरी/सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाना और चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों की सौंदर्यीकरण।
नागरिक सेवाएं जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर NOC ट्रेड लाइसेंस, ओ एफ सी केबल, टावर एनओसी, सीवर कनेक्शन, सभी प्रकार के पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, मैनहॉल्स की मरम्मत, लीकेज आदि कार्य।
आवेदन एवं ऋण वितरण मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम स्वनिधि के तहत नए आवेदन और लंबित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण।
विभागीय सेवाएं नगर परिषद, वाणिज्यिक कर विभाग वृत जैसलमेर,यूआईटी ,चिकित्सा, आयुर्वेद, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विद्युत विभाग, पीएचईडी विभाग ,पंजीयन विभाग, राजस्थान आवासन मंडल,ई मित्र,बैंकों के प्रतिनिधि आदि के माध्यम से आम जन के प्रकरणों का निस्तारण।
आज शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में कलाकार कॉलोनी वार्ड नंबर 11,12 का शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के आवेदन , निस्तारण और पीएम स्वनिधि के आवेदन प्राप्त कर आमजन को लाभ दिया गया। शिविर में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं नगर परिषद कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर मे आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा, सह प्रभारी सहायक अभियंता हंसराज, ऋषभ जायसवाल, कनिष्ठ सहायक जगदीश कुमार और नगर परिषद के अन्य विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर की बदोलत नागरिकों को मिली राहत
शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों और बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया गया, जिससे नागरिकों को विभिन्न सेवाओं व योजनाओं का त्वरित लाभ प्राप्त हुआ।
यह शहरी सेवा शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है एवं इस प्रकार के आयोजन शहरी क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे। लाभार्थियों ने पट्टा पाकर राज्य सरकार के इन शिविरो के लिए मुख्यमंत्री जी एवं जिलाद प्रशासन का आभार व्यक्त किया।