जैसलमेर: देशभर में लागू जीएसटी 2.0 कर सुधारों के व्यापक प्रचार प्रसार की श्रृंखला के अंतर्गत जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के नेतृत्व में स्थानीय भाठिया बगेची में एक सभा आयोजित की गई इसके पश्चात वाणिज्यिक कर विभाग जैसलमेर एवं व्यापारी वर्ग की सहभागिता से जैसलमेर मुख्य बाजार में पदयात्रा निकाली गई।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार उपभोक्ताओं को इतनी बड़ी कर छूट प्रदान की गई है जीएसटी 2.0 के तहत हर गरीब अमीर उपभोक्ता को राहत मिलेगी आम उपभोक्ता की बचत बढ़ेगी एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
वाणिज्यिक कर विभाग की संयुक्त आयुक्त पंकज पंवार ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत के सामान पर कम की गई जीएसटी दरों का सीधा लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुँचना चाहिए उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे जीएसटी 2.0 के लाभ आमजन तक पहुँचाने में सहयोग करें।
सभा को समाजसेवी दलपत हींगड़ा एवं सीए प्रमोद भाटिया ने भी संबोधित किया इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा विधायक भाटी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया।
सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं व्यापारी उपस्थित रहे, साथ ही, चंद्रप्रकाश भारदा, सभापति हरिवल्लभ कल्ला, सुशील कुमार व्यास, जुगल बोहरा, बाबूलाल भार्मा, अरुण पुरोहित, छुग सिंह सोढा सहित अन्य भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र व्यास द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सभा के पश्चात विधायक भाटी के नेतृत्व में भाटिया बगेची से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग होते हुए गोपा चौक तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान विभाग द्वारा व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को जीएसटी 2.0 की जानकारी एवं लाभों से अवगत कराने के लिए पंपलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर वाणिज्यिक कर विभाग जैसलमेर से सहायक आयुक्त जीवन गिरि, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह भाटी, विजयप्रताप सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमल सिंह भाटी, वरिष्ठ सहायक भौतान सिंह, कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार एवं वाहन चालक भांकरराम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source: