जैसलमेरस्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया है। इसके अन्तर्गत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई। इसी कड़ी में आज गुरुवार को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 7.30 बजे मलका प्रोल से गफूरभट्टा कच्ची बस्ती मैन रोड़ पर स्वच्छता अभियान (श्रमदान कार्यक्रम) आयोजित किया गया।

आयुक्त नगर परिषद लजपालसिंह आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि इस श्रमदान के दौरान नगर परिषद टीम, जिला परिषद टीम, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सुलभ इन्टरनेशनल ऑर्गनाईजेशन की टीम ने हिस्सा लेकर मलका प्रोल से गफूरभट्ठा कच्ची बस्ती की मुख्य सड़क को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही आयुक्त द्वारा वहां उपस्थित आमजनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2025 को ‘‘स्वच्छ भारत दिवस’’ के रुप में मनाया गया। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में नगर परिषद जैसलमेर को स्वच्छता रैकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने पर त्ंरंेजींद प्दजमतदंजपवदंस ब्मदजमतए जयपुर में आयोजित हुए सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदय श्री हरिभाऊ बागड़े एवं यूडीएच मंत्री झब्बरसिंह खर्रा द्वारा नगरपरिषद जैसलमेर को सम्मानित किया गया। नगर परिषद जैसलमेर की ओर इस सम्मान समारोह में पवन कुमार, राजस्व अधिकारी, नगरपरिषद जैसलमेर, चूनाराम चौधरी एवं मनोज मारोठिया ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्रीमती रेशू, सहायक अभियंता एसडब्ल्यूएम ने बताया कि जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण नगर परिषद प्रांगण स्थित सभागार में किया गया, जिसमें नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सफाई मित्र उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर परिषद सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम स्वच्छता मित्रों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को स्वच्छता पखवाड़ा में उत्कृष्ठ कार्य एवं विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान कार्यक्रम के मौके पर नरेशपालसिंह, मयंकर सिंह, श्रीमती मीरा, महेन्द्र कुमार, योगेश, कुलदीप, सुखाराम, मुकेश, महेन्द्र, विनोद, राजू, चैनाराम, राजू, बादर, जगदीश, योगेन्द्र, श्रीमती गीता, सुन्दर, श्रीमती राधादेवी, श्रीमती मंजू, राजन, मनोज कुमार, अजय घूसर एवं मनोज कुमार, सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाईजेशन, संतोष पंडित, टीम जैसलमेर विकास मंच, श्रीमती नीतू देवी,संचालक मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र, नेहरु पार्क, प्रधानाचार्य, स्वामी विवेकानन्द बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर इत्यादि को नगर परिषद सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Source: