जैसलमेर। एस.बी.आई. आरसेटी संस्थान जैसलमेर द्वारा ग्राम भाखरानी में आयोजित महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक कमल सिंह खींची,आर सेटी निदेशक राजेश चौहान व भाखरानी सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न स्वरोजगार ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए।
एस.बी.आई. आरसेटी जैसलमेर द्वारा ग्रामीण युवक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें महिला सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती मेकिंग, फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी, कंप्यूटर अकाउंटिंग आदि प्रमुख हैं।
Source: