जैसलमेर। जिले में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जैसलमेर एवं आरसीईआरटी उदयपुर व राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद - जयपुर के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले का समापन समारोह मनाया गया।
प्रधानाचार्य उमेदसिंह राठ़ोड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवरसिंह साधना जिला उपाध्यक्ष भाजपा जैसलमेर एवं विशिष्ठ अतिथि महेश कुमार बिस्सा जिला शिक्षा अधिकारी, जितेन्द्रसिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, नवीनसिंह कार्यक्रम अधिकारी समसा जैसलमेर रहे एवं अध्यक्षता छत्रसिंह भाटी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसलमेर द्वारा की गई।
इस मौके पर सर्व प्रथम संयोजक प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा बाद में विज्ञान मेले में विभिन्न
Source: