जैसलमेर। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन रविवार 11 अक्टूबर को किया जाऐगा। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर बताया कि बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा इण्डोर स्टेडियम जैसलमेर में बालिकाओ की लडकी भागे सबसे आगे थीम बालिका सशक्तिकरण पर पांच किलोमीटर दौड का आयोजन एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयाजित होगा।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार बालिका दिवस कार्यक्रमों के लिए उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग जैसलमेर को प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जैसलमेर तथा सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग जैसलमेर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही उन्होेंने इन कार्यक्रमों के बेहतर ढंग से आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौपें गए है।
जिला कलक्टर सिंह ने इन विभागीय अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों का निर्धारित समय अवधि में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Source: