जैसलमेर। श्रम कल्याण विभाग द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर ई-श्रम पंजीकरण कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 14 नवम्बर को गफूर भटट्ा आंगनबाडी केन्द्र जैसलमेर में ई-श्रम पंजीयन का आयोजन रखा गया है।
श्रम कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस कैम्प में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना के अन्तर्गत पंजीकृत नरेगा श्रमिकों के साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पंजीयन किया जायेगा। उन्होनें आयुक्त नगर परिषद से अनुरोध किया कि वे इस कैम्प में अधिकाधिक श्रमिकों का ई-श्रम पंजीयन एवं ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करावें।
Source: