जैसलमेर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR 2025&2026) के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ (BLO½ द्वारा परिगणना प्रपत्रों ¼Enumeration Forms½ का वितरण एवं संकलन कार्य जिलेभर में चल रहा है।
जैसलमेर जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र पोकरण एवं जैसलमेर में यह अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 13 नवम्बर, सायं तक जिले में कुल 4,93,392 पंजीकृत मतदाताओं के लिए प्रिंटेड परिगणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। अब तक जिले में कुल 89.44 प्रतिशत परिगणना प्रपत्र वितरित किये गए है। इनमे से जैसलमेर विधानसभा में लगभग 94.20 प्रतिशत एवं पोकरण विधानसभा में 83.96 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी ने बताया कि मतदाता चाहें तो अपने परिगणना प्रपत्र निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
जिला एवं विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही, किसी भी मतदाता को यदि SIR कार्यक्रम से संबंधित कोई जानकारी या सहायता चाहिए तो वे जिला संपर्क केन्द्र के टोल-फ्री नम्बर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
---000---
Source: