जैसलमेर। राज्य सरकार की बजट घोषणा 202425 की अनुपालना में वित्त विभाग के आदेश दिनांक 26/11/2024 के तहत मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना लागू की गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के श्रमिकों, पथ विक्रेताओं एवं लोक कलाकारों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाईयों एवं भविष्य सम्बन्धी आशंकाओं के समाधान एवं वृद्धावस्था में उन्हे सम्बल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का संचालन ऑनलाईन मोड पर किया जा रहा है। योजनान्तर्गत 41 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन विश्वकर्मा पेंशन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जैसलमेर के उप निदेशक हरिहर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के पात्र अभिदाताओं जिनकी मासिक आय 15000 रूप्ये से कम है उनको 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रूपये 3000/-(अक्षरे राशि रूपये तीन हजार मात्र) मासिक पेंशन आजीवन एवं मृत्यु के बाद मनोनीत को 50 प्रतिशत देय होगी। इस योजना के अन्तर्गत देय पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्वजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी। उक्त योजना का संचालन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के स्तर से किया जा रहा है एवं योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया विभाग के जिला कार्यालयों के माध्यम से संपादित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले के जिन भी लाभार्थीयों को इस योजना में रजिस्टेªशन करवाना है वो अपना जनाधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड नंबर, आधार कार्ड, UAN कार्ड,बैंक में बचत खाता की पासबुक/कैंसिल चेक आदि दस्तावेजों को लेकर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, अचलंवशी कॉलोनी, सीएमएचओ ऑफिस के पीछे डेडानसर रोड़ स्थित जिला कार्यालय, जैसलमेर में संपर्क कर योजना में रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के विज्ञ कार्मिक श्री मनोज कुमार मीना (मो0 6377818280) से संपर्क करें
Source: