जैसलमेर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल जैसलमेर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए TGT (गणित) के पद पर अंशकालिक संविदा शिक्षक की नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक योग्यताएँ विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
प्राचार्य विशन सिंह राठौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर, पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र अपने मूल प्रमाण-पत्रों, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित दिनांक 16 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित चल साक्षात्कार (walk-in Intervie) में अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ईच्छुक आवेदक पीएमश्री के.वि.वायु सेना स्थल जैसलमेर (PMSHRI KV AFS Jaisalmer(Raj.) दूरभाष Telephone 02992-294729 पर सम्पर्क कर सकते है।
Source: