जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह की प्रभावी ढंग से सघन रोकथाम के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार पुलिस विभाग की ओर से जिला मुख्यालय जैसलमेर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जिसके दूरभाष नंबर 02992-250747 एवं वाट्स एप नंबर 9530438715 है। इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रेवंतदान को नियुक्त किया गया है।

        इसके अतिरिक्त बाल विवाह की आवश्यक रोकथाम  के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाईन 15100 व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर की हेल्पलाईन नंबर 8306002123 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Source: