कोटा। रेल यात्रा के दौरान यदि कोई यात्री अपना सामान ट्रेन में भूल जाए, तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई उसकी अमानत सुरक्षित वापस दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब गाड़ी संख्या 19020 देहरादून एक्सप्रेस के कोच बी-2 में यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स आरपीएफ रामगंजमंडी की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा श्री सौरभ जैन ने बताया कि हरिद्वार से कोटा तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही किरण चैरसिया यात्रा समाप्त होने पर अपना पर्स कोच की बर्थ संख्या 45 पर ही भूल गईं। सूचना मिलते ही ट्रेन के रामगंजमंडी स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट रामगंजमंडी के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह एवं प्रधान आरक्षक धर्मवीर सिंह ने तत्काल संबंधित कोच में पहुंचकर तलाशी ली। पर्स सीट पर सुरक्षित मिला, जिसे आरपीएफ पोस्ट लाकर सुरक्षित रखा गया तथा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष, कोटा एवं संबंधित यात्री को दी गई।
सूचना मिलने पर महिला यात्री आरपीएफ पोस्ट रामगंजमंडी पहुंचीं और अपना पहचान पत्र तथा यात्रा टिकट प्रस्तुत किया। पर्स में रखे सामान का विवरण पूछने पर उनके द्वारा बताए गए विवरण का मिलान किया गयाए जो पूर्णतः सही पाया गया। इसके बाद नियमानुसार पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
पर्स में लगभग रूपये 3.91 लाख मूल्य का सामान सुरक्षित मिला, जिसमें 15 ग्राम वजन की सोने की चेन एवं पेंडेंट (अनुमानित मूल्य रूपये 2.25 लाख), 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी (अनुमानित मूल्य रूपये 1.50 लाख), दो चांदी की अंगूठियां एवं एक चांदी का ब्रेसलेट (कुल अनुमानित मूल्य रूपये 10,000) तथा दो पेन ड्राइव (अनुमानित मूल्य रूपये 1,000) शामिल थे। समस्त सामान की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे महिला यात्री को सुपुर्द कर आवश्यक पावती प्राप्त कर ली गई।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा ट्रेन से उतरने से पहले अपनी सीट एवं आसपास का स्थान एक बार अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार का सामान ट्रेन में छूट जाने पर तत्काल रेल मदद, हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Kota News
आरपीएफ की सतर्कता से यात्री को मिली रूपये 3.91 लाख की भूली अमानत
ट्रेन में छूटा पर्स खोजकर सुरक्षित लौटाया, महिला यात्री ने जताया रेलवे का आभार
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…