कोटा। भारत सरकार के खिलाफ देश भर के नौजवानों में गुस्सा है इसी गुस्से के साथ आज छात्र व युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश की बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक के बाद देश के छात्र व युवाओं में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। देश के नौजवानों के गुस्से को व उनकी ताकत को पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए आंदोलन को सारे देश ने देखा है। नौजवानों की ताकत को नजरंदाज करके, उपेक्षा करके अत्याचार करने वाली सरकार को छात्रों ने घुटने पर ला दिया छात्रों की यह ताकत हमे कोटा मे भी दिखानी है। राहुल गांधी जी ने 17 जून को कोटा आकर छात्रों की आवाज को उठाने के लिए छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रारंभ कर किया था। गुंजल ने कोटा के छात्रों, नौजवानों व जेनजी से आव्हान करते हुए कहा कि कहा कि इस अभियान को ताकत देने के लिए व विद्यार्थियों पर जुल्म करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आज प्रातः 10:00 बजे स्टेडियम के सामने उम्मेद क्लब नयापुरा पर पूरी ताकत से आये जहां से विशाल रैली के रूप मे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस के साथ आज कोटा सहित देश भर के 28 शहरों में छात्र सड़कों पर उतरेंगे व जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
*उम्मीद क्लब नयापुरा से रैली के रूप में पहुंचेंगे गुंजल*
प्रहलाद गुंजल आज प्रातः 10:00 बजे छात्र व युवाओं के साथ विशाल रैली के रूप में स्टेडियम के सामने उम्मेद क्लब नयापुरा से रैली के रूप में अग्रसेन सर्किल, विवेकानंद सर्किल, एमबीएस अस्पताल के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Source: