कोटा । कथाकार विजय जोशी की हिन्दी बाल चित्रात्मक कहानियों का भीलवाड़ा की लेखिका शिखा अग्रवाल द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक वॉयस ऑफ नेचर का विमोचन महावीर नगर विस्तार कोटा में एक सादे कार्यक्रम में किया गया।
अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार जितेन्द्र निर्मोही ने कहा कृति का शीर्षक वॉइस ऑफ नेचर भी प्रकृति से जोड़ता है। यह सरल और बोधगम्य अनुवाद बाल साहित्य की विधा को गति देगा। मुख्य अतिथि कवि रामगोपाल गौतम ने कहा बच्चे विद्यालयी वातावरण अनुसार अंग्रेजी की कहानियों पसंद करते हैं। लेखक विजय जोशी ने कृति को बच्चों की उस जिज्ञासा का समाधान बताया है जिसे वे हिन्दी कहानियाँ पढ़ते हुए अंग्रेजी की पुस्तक के बारे में पूछते रहे। बच्चे जिस भाषा में पढ़ना और समझना चाहते हैं है वे सहजता से पुस्तकों के समीप आते हैं।
अनुवादक शिखा अग्रवाल ने कहा कि कृति की तीन बाल कहानियों की यह विशेषता है पढ़ते निरंतर रोचकता बनी रहती है। भाषा बच्चों के मानसिक सोच और उनकी समझ के स्तर के अनुरूप सहज एवं सरल है। लेखक ने बाल मनोविज्ञान को ध्यान में रख कर रोचक रूप से चित्रों के साथ छोटे बच्चों के ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से इन कहानियों को लिखा है।
विशिष्ठ अतिथि लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने कहा कि तकनीक के परिवर्तन के समय में बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार बाल साहित्य की पुस्तक मिल जाती है, विशेष तौर पर कहानी की, तो वह इसे रोचकता से पढ़ते हैं। बाल साहित्यकार विजय कुमार शर्मा एवं श्यामा शर्मा ने भी विचार रखे।
Source: