राजस्थान की रेतीली छाती पर,
एक नाम है उगा – भजनलाल।
जैसे सूखी माटी पर पहली बारिश की बूँद ,
जिसकी पगड़ी में बँधा है मरुस्थल का गर्व,
आँखों में है माँ सी ममता का सागर।
जब बोलें तो लगता है धरती बोल रही,
हर शब्द में उनके बसती है जनता की आवाज़ ।
कितनी रातें जागी होंगी उन आँखों ने,
जब किसान की फसल सूख रही थी रेगिस्तान में।
कितनी बार सीने पर हाथ रखकर सोचा होगा,
“मेरी माटी को कैसे हरा करूँ?”
भजन की तरह सरल, छोटे बालक से सच्चे ,
उनके दिल में बसते हैं राजस्थान के सभी बच्चे ।
जब कोई बेटी स्कूल जाती है मुस्कुराते हुए,
उनकी आँखें नम हो जाती हैं चुपके-चुपके।
वे विकास नहीं, सपनों को जीवित करते हैं,
रेगिस्तान में नहीं, दिलों में बाग लगाते हैं।
हर एक सड़क, पानी की हर एक बूँद,
उनके प्यार की चुपचाप लिखी हुई कहानी है।
भजनलाल… नाम ही नहीं, एक एहसास है,
मिट्टी से जुड़ा, मिट्टी को पुकारता हुआ।
जब वो हाथ उठाकर आशीर्वाद देते हैं,
लगता है पूरा राजस्थान उनकी छत्रछाया में है
तूफानों से लड़ते, धूप से नहीं झुकते
ये वो इंसान है जो रुके बिना थके बिना काम करते हैं।
फिर भी कभी-कभी अकेले में उन्हें याद आती होगी,
वो छोटा सा गाँव, वो बचपन की मिट्टी…
जिसने उन्हें सिखाया – सेवा परमो धर्म ।
कभी राजस्थान रोता था, अब गुनगुनाता है,
भजनलाल के नाम से हर राजस्थानी मुस्कुराता है।
तुम मुख्यमंत्री नहीं, हमारे अपने से हो
तुम हमारी उम्मीदों का सबसे प्यारा नाम हो।
राजस्थान की धरा पर उभरने वाला एक सूरज हो।
माटी का वो सूरज जो सुराज लाएगा , सुजस के साथ सबके दिलों पर छा जायेगा ।
Literature News
राजस्थान की रेतीली छाती पर, एक नाम है उगा – भजनलाल। जैसे सूखी माटी पर पहली बारिश की बूँद
ऋतु सोढ़ी
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…