उदयपुर : पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उमरड़ा, उदयपुर में नये एम.बी.बी.एस. विद्यार्थी 2025 का प्रेरण कार्यक्रम और वाइट कोट समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में गत वर्ष 200 एम.बी.बी.एस. विद्यार्थी प्रवेश हुए थे। इस वर्ष एन.एम.सी. द्वारा एम.बी.बी.एस. में 250 सीटे दी गयी है। यह संस्थान के लिये गर्व का विषय है। संस्थान में उपलब्ध बढि़या इंफ्रास्ट्रक्चर एवं स्टाफ के कारण इस वर्ष स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस.) विषयों मे भी सीटों की अभीवृद्धि दी गयी है। विगत वर्ष एन.एम.सी. ने 158 पी.जी. विद्यार्थियों की अनुमति प्रदान की गई थी। इस वर्ष 220 पी.जी. विद्यार्थियों के लिये एन.एम.सी. ने सहमति पत्र प्रदान की है।
समारोह में 250 नये एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। संस्था के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, श्रीमती शीतल अग्रवाल एवं नमन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जल भविष्य के लिये शुभकामनाऐं व्यक्त की। कुलपति डा. प्रशांत नाहर ने विद्यार्थियों को वाइट कोट के महत्व के बारे मे समझाया। कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश गोयल ने हिप्पोक्रेटिक ओथ की शपथ दिलाई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण मेहनत से रोगियों की देखभाल बिना किसी भेदभाव के करेगें, चिकित्सा के समय प्राप्त रोगी से संबधित समस्त जानकारी गोपनीय रखेगें, सभी विद्यार्थियों ने शपथ पूर्वक प्रण किया कि वे आजीवन समस्त नवीन अनुसंधान के अनुसार रोगियों की सेवा प्रदान करेंगे। रोगियों को कभी ऐसी दवा/चिकित्सा उपलब्ध नही करवायेगें, जो उनको किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकें। उन्हें यह भी शपथ दिलाई गयी, कि आवश्यक होने पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लेगें। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डा. देवेन्द्र जैन, मेडिकल डायरेक्टर डा. कमलेश शेखावत, अधीक्षक डा. सरीता कांत, सीनियर प्रोफेसर डा. पी.एस. भटनागर और डा. चंदा माथुर एवं अन्य विभागाध्यक्ष और सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। फिजीयोलौजी की प्रोफेसर डा. श्रीनिधि ने अतिथियों का स्वागत किया। फोरेसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. प्रणव कुमार ने धन्यवाद दिया। संचालन अकादामिक टीम एवं एम.बी.बी.एस. के छात्र - छात्राओं द्वारा किया गया।
Pacific Umarada
पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…