उदयपुर। पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में जीसीए ने दिल्ली चैलेंजर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से परास्त कर दिया। दिल्ली चैलेंजर्स टीम के आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा की शतकीय पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी।
दोपहर बाद खेले गए मुकाबले में जीसीए की टीम ने 20उ ओवर में नौ विकेट खोकर 242 रन बनाए। इसमें सौरव चौहान ने 26 बॉल में 63, हर्षल ने 20 बॉल में 64 रन का योगदान दिया। रवि बिश्नोई ने पांच बॉल में 18 रन का योगदान दिया। दिल्ली चैलेंजर्स की टीम के प्रशांत भाटी ने तीन, यश चौधरी ने तीन विकेट झटके। जवाब में दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने तेज शुरूआत दी। आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा ने मात्र 43 बॉल पर छह छककों व 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाए,लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में असफल रहे। हर्षल ने तीन विकेट लिए।
इससे पहले सुबह खेले गए मुकाबले में बालाजी कंस्ट्रक्शन की टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब मेंं उदयपुर लेक सिटी वॉरियर की टीम ने महिपाल लोमरोर की आतिशी 17 बॉल में सात छक्कों व दो चौकों की मदद से मात्र 8.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित कर लिया। बालाजी कंस्ट्रक्शन की टीम के राहुल खंडेलवाल ने दो विकेट लिए। फील्ड क्लब मैदान पर अपने चहेते आईपीएल खिलाडियों को नजदीक से देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा थी। युवाओं में अलग ही जोश देखता बन रहा था। चौकों और छक्कों की बरसात के बीच लगातार हूटिंग भी चलती रही।
Pacific Umarada
पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : जीसीए ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर्स को तीन रन से दी मात
- आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा की शतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…