उदयपुर। पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में जीसीए ने सेमीफाइनल में क्रॉसरोड्स इंटरनेशनल स्कूल को एकतरफा अंदाज में 138 के भारी अंतर से परास्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 आवेर में सभी विकेट खोकर 217 रन बनाए। इसमें अहान पोद्दार ने 31 बॉल में 57, स्मित पटेल ने 27 बॉल में 50 रन का योगदान दिया। क्रॉसरोड्स इंटरनेशनल स्कूल के ब्रिजेश शर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाब में जीत का लक्ष्य लेकर उतरी क्रॉसरोड्स इंटरनेशनल स्कूल की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने पावर प्ले में ही तीन विकेट खो दिए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और टीम को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जीसीए के हेमांग पटेल ने बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। उन्होंने 25 रन देकर पांच विकेट झटके। इसी तरह से पूरी टीम मात्र 79 रन पर ही सिमट गई।
इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में उदयपुर लेकसिटी वारियर्स की टीम ने 20 ओवर में 186 का स्कोर खड़ा किया। सिद्धार्थ पाटीदार ने 42 बॉल में दो छक्कों व छह चौकों की बदौलत 56 रन का योगदान दिया। जवाब में आदित्यम रियल स्टेट्स की टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी और मुकाबला 21 रन से गंवा बैठी। पंकज कुमार ने चार छक्कों व आठ चौकों से सजी 74 रन की पारी खेली, पर वे टीम को जीत नहीं दिला सके। पी आकाश ने भी 17 बॉल पर 41 रन बनाए। उदयपुर लेकसिटी वारियर्स के इरफान ने घातक गेंदबाजी का मुजायरा करते हुए चार ओवर में 11 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। सिदकसिंह ने दो विकेट लिए। फील्ड क्लब मैदान पर अपने चहेते आईपीएल खिलाडियों को नजदीक से देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा थी। युवाओं में अलग ही जोश देखता बन रहा था। चौकों और छक्कों की बरसात के बीच लगातार हूटिंग भी चलती रही।
Pacific Umarada
पिम्स मेवाड़ कप सीजन : 4, जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में क्रॉसरोड्स को 138 रन से हरा किया फाइनल में प्रवेश
- उदयपुर लेकसिटी वारियर्स भी पहुंची फाइनल में
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…