उदयपुर। पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में फील्ड क्लब मैदान पर पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में मंगलवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जीसीए ने एकतरफा मुकाबले में उदयपुर लेक सिटी वॉरियर की टीम को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। अंतरराष्टÑीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लिए।
उदयपुर वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में दस विकेट खोकर 109 रन का स्कोर खड़ा किया। पृथ्वीराजसिंह ने 25 बॉल पर चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 45 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिलने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी। जीसीए के रवि बिश्नोई ने 2.1 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट झटके। इनके अलावा हर्षल पटेल व यश दोषी ने भी तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य लेकर उतरी जीसीए की टीम ने मात्र 7.2 ओवर में दो विकेट खोकर 112 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रवि बिश्नोई को दिया गया। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार दिए। साथ ही बेस्ट बॉलर, बल्लेबाज, क्षेत्ररक्षक के व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए। फील्ड क्लब मैदान पर अपने चहेते आईपीएल खिलाडियों को नजदीक से देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा थी। युवाओं में अलग ही जोश देखता बन रहा था। चौकों और छक्कों की बरसात के बीच लगातार हूटिंग भी चलती रही।
Pacific Umarada
पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 पर जीसीए का कब्जा
-एक तरफा मुकाबले में उदयपुर लेकसिटी वारियर्स को आठ विकेट से हराया
Related stories
Venezuela Energy Week 2027 Brings Global Operators to Caracas
CARACAS -- Chevron, Shell, bp and Qatar's UCC Holding have confirmed senior executives for Venezuela Ener…
GITEX World RobotiX 2026 brings humanoid debuts and next-gen embodied Artificial Intelligence (AI) to Dubai
DUBAI -- From interactive humanoids and intelligent machines undertaking industrial tasks to multilingual…
जीडी स्पोर्ट्स एरिना का क्रिकेटर मानव सुथार ने किया भव्य उद्घाटन
श्रीगंगानगर। शहर के प्रतिष्ठित जीडी ग्रुप ने युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, बैडमिंटन और पिकल बॉल की प्र…
Uttar Pradesh 2027: A Test of Power, A Crucible of Political Equations
The 2027 Assembly elections in Uttar Pradesh may still be several months away, but the political chessboard i…