श्रीगंगानगर। मुंबई के उपनगरीय स्टेशन दादर के लिए श्रीगंगानगर से मंगलवार 26 अगस्त को अपने पहले सफ़र पर ट्रेन रवाना हुई।
जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर से दादर के लिए द्वि साप्ताहिक ट्रेन संख्या 12489/12490 प्रत्येक मंगलवाल और शनिवार को रवाना हुआ करेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाडी संख्या 12490 दादर-श्रीगंगानगर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा दादर से प्रत्येक बुधवार व रविवार को अपराह्न 03.00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 05.55 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12489, श्रीगंगानगर-दादर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट श्रीगंगानगर से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को प्रात 09.50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.50 बजे दादर पहुॅचेगी।
श्रीगंगानगर से रवाना होने के बाद यह गाड़ी, श्री करणपुर, रायसिंहनगर, लूणकरणसर, सूरतगढ़, बीकानेर जंक्शन, नागौर, मेड़ता रोड जंक्शन, जोधपुर जंक्शन, समदड़ी जंक्शन, मोकलसर, जालौर, मोड़रा, मारवाड़ जंक्शन, भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी जंक्शन, पाटण, मेहसाणा जंक्शन, अहमदाबाद, नदियाद, आनंद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी, पालघर, बोरीवली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
आज ट्रेन की प्रथम रवानगी के अवसर पर डीआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी, नागरिक मौजूद रहें। गार्ड और लोको पायलट को फूलमाल पहना मिठाई खिला ट्रेन पर चढ़ाया गया।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी़, 02 थर्ड एसी इकोनामी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
English News
दादर के लिए श्रीगंगानगर से आज पहले सफ़र पर दौड़ी ट्रेन, प्रत्येक मंगलवार, शनिवार को होगी रवाना’
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…