श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत 9जैड के शहीदे आजम भगत सिंह लॉ कॉलेज के संस्थान गुरु रामदास कान्वेंट स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज़िम्मेदार नागरिकता, आत्मविश्वास और नशे से दूरी बनाए रखने का संकल्प जगाना है।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि जो तुम्हारे लिए भोजन लाता है, तुम्हारे लिए जो मेहनत करके फीस दे रहा है, उन लोगों के अहसान को मिट्टी में मत मिलाओ। अभी भी समय है, अगर तुम नशे का रास्ता चुनोगे तो आत्मविश्वास और अपना सम्मान खो दोगे। कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव बताये गये। उपस्थित विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर नशे के खिलाफ शपथ ली और जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूल के सुखचरण सिंह कंग, हरकरण सिंह कंग और प्रिंसिपल रविंदर कौर कंग अपने समस्त स्टाफ सहित मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया। 

Source: