विभिन्न अंचलों से आमंत्रित लोक कलाकारों द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई
श्रीगंगानगर। राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री गोगाजी गोगामेडी नववर्ष मेला 2026 उन्नतीस दिसम्बर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक के कार्यक्रमों की श्रखला में पंच-गौरव कार्यक्रम (एक जिला एक पर्यटन) के तहत भव्य शोभा यात्रा के साथ लोक कला संस्कृति प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आमत्रित लोक कलाकारों द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
सर्वप्रथम मशकवादन दल सूरतगढ, सजे-धजे रोबीले ग्रुप बीकानेर पंच-गौरव का बैनर लिये हुए शोभा यात्रा के क्रम में शेखावटी श्रेत्र की प्रसिद्ध कला चंग ढप, श्री गोगाजी की स्तुति करते हुए सरदारशहर का डेरू ग्रुप, पाबूसर चूरू का ढोल थाली ग्रुप, बीन बासुरी भपंग के स्थानीय कलाकार के साथ कच्छी घोड़ी लोक नृत्य बीकानेर ग्रुप द्वारा अपनी रंगारग प्रस्तुतियां दी गईं। शोभा यात्रा में सजे-धजे उंटों का काफिला, नाचते-गाते कलाकारों के साथ गोरख टीला से श्रीगोगाजी मंदिर तक पहुंचे। साथ ही देवस्थान विभाग द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंहत रूपनाथ द्वारा माला पहनाकर विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक श्री संजीव बेनीवाल विधानसभा क्षेत्र भादरा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्टेªट (मेला मजिस्टेªट) नोहर, पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चैधरी, उपाध्यक्ष श्री संजीव कटेवा, थानाधिकारी श्री सन्तोष, पूर्व संरपच श्री मागू सिंह, श्री ओम प्रकाश सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग मय देवस्थान टीम जिला पर्यटन अधिकारी बीकानेर श्री पवन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोक कला संस्कृति प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आमंत्रित लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की, जिसमें सूफी बैंड बाड़मेर के कलाकारों द्वारा ढोल, भपंग, मोरचंग, खडताल की जुगलबन्दी का प्रदर्शन दिखाया तथा सुफी गायन की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भवई लोक नृत्य बीकानेर दल, कालबेलिया लोक नृत्य जोधपुर, किशनगढ़ अजमेर का चरी लोक नृत्य, डेरू ग्रुप सरदारशहर ने गोगाजी की स्तुति भजन गायन तथा लोक नृत्य पंजाबी भागंड़ा दल श्रीगंगानगर ने प्रस्तुतियां दी।
इस वर्ष मेले में देवस्थान विभाग की ओर से निःशुल्क रैन बसेरे बनाये गये हंै, जिसमें मंदिर में आने वाले श्रद्धालु के लिए ठहरने की व्यवस्था, सर्दी से बचाव के लिए अलाव (हमाम), गद्दे, रजाईयां इत्यादि की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही विभाग द्वारा रैन बसेरे में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ विश्व रूहानी केन्द्र हरियाणा के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ सी.सी.टी.वी. कैमरों की व्यवस्था, निज मंदिर एवं मंदिर परिसर में कृत्रिम एवं प्राकृतिक फूलों आदि की सजावट की गई है।
Shri Ganga NagarNews
पंच गौरव कार्यक्रम नववर्ष मेला 2026 उन्नतीस दिसम्बर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक
Related stories
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…
Principal Hitesh Bhatt Shares Vision for Future-Ready, Student-Centric Higher Education
Dehgam: In an exclusive interaction with Dr. Prerna Gaur, Hitesh Bhatt, Principal of M.B. College of Commerce…