सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होंगी विभिन्न गतिविधियां
श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026- सड़क सुरक्षा अभियान जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने सड़क सुरक्षा अभियान की सफलता के लिये विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिला कलक्टर के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के लिये इस वर्ष की थीम ‘सीख से सुरक्षा, टेक्नोलाॅजी से परिवर्तन‘ के मद्देेनजर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये विभिन्न गतिविधियां की जायेगी। इसके तहत जिला परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाने के लिये अपेक्षित कार्यवाही की जायेगी। परिवर्तन एवं माॅनिटरिंग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा मानकों के आधार पर गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के हाई रिस्क कोरिडोर्स पर शून्य मृत्यु दर के लिये उपाय किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि सड़कों पर साईन बोर्ड, सड़क चिन्हों तथा स्पीड ब्रेकर, आपातकालीन सेवाओं का उपयोग, सड़क डिजाईन और रखरखाव प्रोटोकाॅल में सुरक्षा को प्राथमिकता व्यापक जन जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा चैम्पियन और भले मददगार व्यक्तियों का सम्मान, पैदल यात्रियों, साईकिल सवारों तथा दुपहिया वाहन चालकों हेतु विशेष जागरूकता अभियान, रोड़ सेफ्टी हेतु प्रतियोगिता आयोजित करने सहित विभिन्न गतिविधियां की जायेगी। इसके लिये जिला परिवहन अधिकारी को नोडल और पीडब्ल्यूडी एसई व यातायात वृत्ताधिकारी को सहायक नोेडल नियुक्त किया गया है।
Source: