संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत दी उदयपुर सेन्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक लि. द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाडोल में वित्तिय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री संजय पाठक, प्रबंध निदेशक दी राजस्थान स्टेट को-आॅपरेटिव बैंक लि. थे।
 श्री पाठक ने विद्यार्थियों से मुखाबित होते हुए उन्हे देश की अर्थव्यवस्था में बैकिंग क्षेत्र के योगदान को समझाया और बताया कि किस तरह से सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को बैकिंग संस्थान से जोडने के लिए विभिन्न तरह की योजनाऐं चला रही है। उन्होने भारत सरकार द्वारा वर्तमान में संचालित वित्तिय समावेशन अभियान की जानकारी देते हुए छात्रो को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की उपयोगिता समझाई। अपने उद्बोधन में श्री पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बैंक में बचत खाता खोलकर जीवन में बचत करने की आदत डालने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री पाठक ने छात्रो को बैकिग, तकनीकी सेवाओं में अपने भविष्य बनाने से संबधित जानकारियों से अवगत करवाया तथा विद्यालय को भामाशाह के रुप में सहयोग देने की भी घोषणा की।
श्री पाठक द्वारा उदयपुर सीसीबी की झाडोल शाखा एवं कंथारिया ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरिक्षण करके कार्यप्रणाली में उपयुक्त सुधार करने के सुझाव दिये। तत्पश्चात् उन्होने उदयपुर सीसीबी के प्रधान कार्यालय सभागार में सहकार गैलरी का अवलोकन किया तथा सहकारिता के इतिहास एवं वर्तमान में ’सहकार से समृद्धि’ के अन्तर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहँुचाने के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान प्रबंध निदेशक महोदय ने गिर्वा, भीण्डर एवं फतहनगर ब्लाॅक के सात दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को माईक्रो एटीएम का वितरण किया।
   उदयपुर संभाग के केन्द्रीय सहकारी बैको की समीक्षा बैठक का आयोजन श्रीमान पाठक, की अध्यक्षता में दी उदयपुर सेन्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक लि. उदयपुर के प्रताप नगर स्थित प्रधान कार्यालय में किया गया। 
बैठक के प्रारंभ में बैंक प्रबंध निदेशक डाॅ मेहजबीन बानों ने श्री पाठक का स्वागत किया तथा गत एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय दिया। एजेण्डा वाइस बैठक प्रारंभ करते हुए श्री पाठक ने संभाग के सभी सहकारी बैंको की पैक्स कम्पयूटराईजेशन योजना की समीक्षा की। उन्होने उदयपुर संभाग बैंक कार्यक्षेत्र की गो-लाईव से शेष रही पैक्स को सितम्बर माह के अन्त तक गो-लाईव करने के लिए निर्देशित किया साथ ही साथ गो-लाईव हो चुकी पैक्स में नियमित रुप से वाउचर प्रविष्ठी तथा डे-एंड करते हुए सिस्टम आॅडिट को कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा।

 

Source: