जैसलमेर । शासन सचिव, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत साथ पीएम स्वनिधि योजना के आयोजित किये जाने वाले विशेष अभियान के अभिसरण (ब्वदअमतहमदबम) के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अन्तर्गत 01 अक्टूबर ,2026 को कार्यालय समय में नगर परिषद प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।

शहरी क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, पात्र लाभार्थियों की पहचान, पंजीयन एवं लाभान्वयन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

आयुक्त नगरपरिषद पवन कुमार ने बताया कि इन शिविरों में नगर परिषद क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स एवं अन्य लाभार्थी परिवारों द्वारा शहर के मुख्य स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान एवं आवेदन की कार्यवाही की जाएगी तथा पात्र आवेदकों के लंबित प्रकरणों का आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षण करते हुए संबंधित बैंक शाखा को प्रेषित किया जाएगा।

पूर्व में बैंक द्वारा लौटाए गए/लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर संबंधित बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनका प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा तथा पात्र प्रकरणों में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण हेतु पात्रता के अनुसार आवेदन कराने तथा लंबित ऋण प्रकरणों के निस्तारण के लिए बैंक प्रतिनिधियों को शिविर में उपस्थित कराया जाएगा।

उक्त शिविर में संबंधित बैंकों के प्रतिनिधियों/जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक/बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर ही आवेदनों के परीक्षण, आवश्यक सुधार, ऋण स्वीकृति एवं वितरण संबंधी कार्यवाही कराई जाएगी।

पीएम स्वनिधि के साथ स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स एवं उनके परिवारों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही भी की जाएगी।

इसी के साथ शिविरों में पीएम स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जिन स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है, उनके अनुभव एवं सफलता की जानकारी का उपयोग सफलता की कहानी के द्वारा प्रचार-प्रसार एवं अन्य पात्र वेंडर्स को योजना से जोड़ने के लिए किया जाएगा।

आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि 01 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में शिविर में पीएम स्वनिधि योजना शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच योजना का लाभ प्राप्त करें।